रविवार, 20 मार्च 2016

sk pathak

प्यारे साथियोसादर अभिनंदन !आज 20 मार्च , हमारे मोर्चे के इतिहास की वह अमिट तारीख जब हमने - आपने टी0ई0टी0 संघर्ष मोर्चा के रूप में अपनी वर्तमान गतिशील भर्ती प्रक्रिया को बचाने के लिए प्रथम संग्राम के रूप में लखनऊ कीसड़को पर हजारो की संख्या में उतरकर वर्तमान प्रदेश सरकार की बर्बरता का अभूतपूर्व दर्शन किया । किन्तु हम और आप पहले से और अधिक मजबूत होते गए । आज हम उस स्थिति व दिशा की तरफ अग्रसर है कि हमारे समस्त टी0ई0टी0 - 2011 उत्तीर्ण साथियो का शिक्षक बनने का सपना साकार रूप में परिणत होता जा रहा है । इसी क्रम में आज मुरादाबाद में पश्चिमी उ0प्र0 के टी0ई0टी0 उत्तीर्ण साथियो के लिए याची महापंचायत का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे बहुत से साथियो ने मोर्चे की टीम पर अटूट भरोसा व विश्वास जताया और मोर्चे के माध्यम से याची बने । इसके लिए सभी साथियो का तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ । साथ ही साथ बहुत से लोग बरेली व शाहजहाँ पुर से भी आये थे । जिन्होंने एक स्वर में सुझाव व आग्रह किया कि आप पश्चिमी उ0प्र0 के लिए एक प्रदेश - स्तरीय मीटिंग का आयोजन बरेली में भी कीजिये । उनके सुझाव व सलाह को स्वीकार करते हुए , शिरोधार्य करते हुए पश्चिमी उ0प्र0 के सभी टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अपने बेरोजगार भाईयो के लिए एक प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन आगामी 22 मार्च 2016 को गांधी मैदान , निकट प्रभा सिनेमा जनपद बरेली में किया गया है । जिसमे आप टेट मार्कशीट, एक आई डी व आवश्यक कोर्ट फीस के साथ पहुंचकरयाची बन सकते है ।हम आप इस योग्यता व न्याय की लड़ाई को वर्ष 2011 से लड़ रहे है और ईश्वर की कृपा से हर तारीख हर दिन हम एक कदम आगे ही बढ़े हैं । इस संगठन ने कभी पीछे को मुड़कर के नही देखा है । आलोचकों एवम् विरोधियो का भी स्वागत है क्योंकि उनके पास सिर्फ एक ही काम होता है हमारी कमियां निकालना और हम उन कमियो को सकारात्मकता से लेते हैऔर कमियो का सुधार भी हमे अग्रसर होने की ओर प्रेरित करती है । लेकिन सिर्फ आलोचना के नाम पर , केवल जानबूझ कर विरोध करने के ही उद्देश्य से की जाने वाली आलोचना व विरोध के लिए क्या टिप्पणी करूँ!! इसके लिए मेरे पास कोई शब्द नही हैं । परमपिता से कामना कि हमे जिस सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने के लिए उन्होंने प्रेरित किया है उस मार्ग पर चलते हुए हमको और आपको अन्तिम विजय परिणाम शीघ्र प्रदान करें और अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें !!!विशेष :- उक्त आगामी 22 मार्च की बरेली मीटिंग ( समूचे प0उ0प्र0 केलिए ) में स्वयं एस0 के 0 पाठक , नितिन मेहता व गणेश शंकर दीक्षित मौजूद रहेंगे । किसी भी समस्या के लिए आप निम्न फोन न0 पर संपर्क करसकते है साथ हीuptetyachi.blogspot.comपर भी अपडेट ले सकते है ।1. एस0 के0 पाठक 9415023170/ 94155402702.
 गणेश दीक्षित 93692225353.
 नितिन मेहता 9454227323
सधन्यवाद !
सत्यमेव जयते
आपकाएस0 के0 पाठकटेट मोर्चा, उत्तर-प्रदेश

2 टिप्‍पणियां: